वायरल

Viral Video: बाथरूम में टॉयलेट सीट पर बैठकर गाना गाने वाले तोते का वीडियो हुआ वायरल, देखकर आप भी हो जाएंगे कायल

सोशल मीडिया पर बाथरूम सिंगर बने एक हरे रंग के तोते का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में तोता स्पैनिश गाना ‘एल होम्ब्रे क्यू यो अमो’ गा रहा है, जिसे मायरियम हर्न नेडेज़ ने गाया है. इस वीडियो को देखकर आप भी तोते के इस टैलेंट के कायल हो जाएंगे.

Viral Video: बाथरूम में टॉयलेट सीट पर बैठकर गाना गाने वाले तोते का वीडियो हुआ वायरल, देखकर आप भी हो जाएंगे कायल
बाथरूम सिंगर बना तोता (Photo Credits: Twitter)

Parrot Singing Viral Video: पक्षियों में तोते (Parrot) को काफी बुद्धिमान माना जाता है, इसलिए कई लोग अपने घर में तोता पालना पसंद करते हैं. हालांकि कई तोते अपने मालिक से बात करने में भी सक्षम होते हैं और इंसानों की आवाज की नकल उतारना भी अच्छी तरह से जानते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर बाथरूम सिंगर (Bathroom Singer) बने एक हरे रंग के तोते का वीडियो खूब वायरल (Parrot Viral Video) हो रहा है. वीडियो में तोता स्पैनिश गाना ‘एल होम्ब्रे क्यू यो अमो’ गा रहा है, जिसे मायरियम हर्न नेडेज़ ने गाया है. बाथरूम में टॉयलेट सीट पर बैठकर गाना गाते इस तोते के वीडियो को ट्विटर पर 'buitengebieden' नामक अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाथरूम का दरवाजा खोलता है, जहां से गाने की आवाज आती है. दरवाजा खोलने पर बाथरूम के भीतर टॉयलेट सीट पर बैठकर तोता गाने गाने में मगन दिखाई देता है. इस वीडियो को देखकर आप भी तोते के इस टैलेंट के कायल हो जाएंगे.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).