देश

West Bengal Viral Video: पश्चिम बंगाल में लड़की की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, बीजेपी ने ममता बनर्जी की सरकार पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक लड़की को तालीबनी सजा दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोगों का गिरोह एक कमरे में एक लड़की की बेरहमी से पिटाई कर रहा है.

West Bengal Viral Video: पश्चिम बंगाल में लड़की की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, बीजेपी ने ममता बनर्जी की सरकार पर उठाए सवाल
Photo Credit- X

West Bengal Viral Video: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक लड़की को तालीबनी सजा दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोगों का गिरोह एक कमरे में एक लड़की की बेरहमी से पिटाई कर रहा है. इस वीडियो को बीजेपी ने भी अपने एक्स हैंडल से शेयर करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार की आलोचना की है. बीजेपी ने लिखा कि यह घटना कमरहाटी नगरपालिका के अरियादाहा स्थित तलतला क्लब का है. महिला को लाठी-डंडों से पीट रहे व्यक्ति का नाम जयंत सिंह है, जो कथित तौर पर टीएमसी विधायक मदन मित्रा का करीबी सहयोगी है. वह इलाके में 'सुपारी' लेने वाला कुख्यात अपराधी है, जो सीएम ममता बनर्जी की 'महिला-केंद्रित' सरकार के घोर पाखंड को उजागर करता है.

लड़की की बेरहमी से पिटाई मामले पर बीजेपी ने TMC को घेरा (वीडियो अपने विवेक पर देखें)

पश्चिम बंगाल में लड़की की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल (वीडियो अपने विवेक पर देखें)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).