देश

VIDEO: अंबरनाथ से 8.27 बजे की लोकल के मोटरमैन हुए रिटायर, रोजाना के यात्रियों ने स्टेशन से इस अंदाज में दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई के अंबरनाथ से 8.27 बजे निकलने वाली लोकल के मोटरमैन के रिटायर होने पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने प्लेटफॉर्म से अनोखे अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दी.

VIDEO: अंबरनाथ से 8.27 बजे की लोकल के मोटरमैन हुए रिटायर, रोजाना के यात्रियों ने स्टेशन से इस अंदाज में दी शुभकामनाएं
मोटरमैन का रिटायरमेंट (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: मायानगरी मुंबई (Mumbai) में लाखों की तादात में लोग रोजाना लोकल ट्रेन (Local Train) से सफर करके अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं. ऑफिस जाने वाले लोग अक्सर एक निर्धारित लोकल ट्रेन से सफर करते हैं, इसलिए ट्रेन में सफर करने वाले अन्य यात्रियों के साथ उनकी दोस्ती हो जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मुंबई के अंबरनाथ (Ambernath) से 8.27 बजे निकलने वाली लोकल के मोटरमैन के रिटायर होने पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने प्लेटफॉर्म से अनोखे अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मोटरमैन के रिटायरमेंट को लेकर ट्रेन के मोटरमैन वाले डिब्बे को सजाया गया है और जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आती है, वहां मौजूद सभी यात्री जोश और उत्साह से चिल्लाते  हुए मोटरमैन को शुभकामनाएं देते हैं. इस वीडियो को @tanmoyadak24 नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).