देश

Uttar Pradesh: इटावा में टेंट हाउस के करीब मिला 7 फीट लंबा अजगर, काफी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के इटावा शहर के पक्का तालाब चौराहे के पास स्थित एक टेंट हाउस के पास करीब 7 फीट लंबा अजगर मिला. सूचना मिलने पर वन्यजीव विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और अजगर को रेस्क्यू किया.

Uttar Pradesh: इटावा में टेंट हाउस के करीब मिला 7 फीट लंबा अजगर, काफी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू (Watch Video)
अजगर को किया गया रेस्क्यू (Photo Credits: ANI)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) शहर के पक्का तालाब चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों की नजर एक 7 फीट लंबे अजगर (Python) पर पड़ी. टेंट हाउस के करीब मिले इस अजगर को देखकर लोगों ने आनन-फानन में वन्यजीव विशेषज्ञों को सूचित किया, जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेक्स्यू (Python Rescue) करने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार अजगर को रेस्क्यू कर लिया गया और उसे एक नीले रंग के ड्रम में डालकर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया. अजगर को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2022 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).