वायरल

UP Shocker! सांप के साथ स्टंट करना पड़ा शख्स को भारी, नशे में धुत होकर नागराज को किया किस, हुई मौत (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक शख्स सांप पकड़ने के लिए पहुंचा, लेकिन सांप को पकड़कर वो उसके साथ स्टंट करने लगा. नशे की हालत में सांप को किस करने पर नागराज उसे काट लेते हैं, जिससे उसकी मौत हो गई.

UP Shocker! सांप के साथ स्टंट करना पड़ा शख्स को भारी, नशे में धुत होकर नागराज को किया किस, हुई मौत (Watch Video)
सांप के साथ स्टंट (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: सांपों (Snakes) के साथ खिलवाड़ करना किसी की जान भी ले सकता है, बावजूद इसके ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो अपनी जान जोखिम में डालकर सांपों के साथ स्टंट करने से बाज नहीं आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) में एक शख्स सांप (Snake) पकड़ने के लिए पहुंचा, लेकिन सांप को पकड़कर वो उसके साथ स्टंट करने लगा. बताया जा रहा है शख्स नशे में धुत था और उसी हालत में सांप के साथ खिलवाड़ करने लगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से शख्स कभी सांप को किस करता है तो कभी उसे अपने गले में डालकर करतब दिखाता है. उसकी इस हरकत से सांप को गुस्सा आ जाता है और वो उसे काट लेता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है. सांप को किस और उसके साथ स्टंट करने की कीमत शख्स को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ती है. उसकी मौत से घर में मातम का माहौल है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).