वायरल

Viral Video: मेट्रो ट्रेन में सीट पर बैठने के लिए आपस में झगड़ पड़ीं दो महिलाएं, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर मेट्रो ट्रेन में सीट के लिए लड़ाई करती दो महिलाओं का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. साड़ी वाली महिला अपने बैग को सीट पर रखकर बैठ जाती है, जिसे हटाने के लिए कहे जाने पर वो दूसरी महिला से बहस करने लगती है.

Viral Video: मेट्रो ट्रेन में सीट पर बैठने के लिए आपस में झगड़ पड़ीं दो महिलाएं, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
मेट्रो में सीट के लिए झगड़ा करती दो महिलाएं (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर मेट्रो ट्रेन (Metro Train) में सीट (Seat) के लिए लड़ाई करती दो महिलाओं का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में साड़ी पहने एक महिला अपने बैग को सीट पर रख देती हैं, जबकि एक महिला उससे बैग हटाने के लिए कहती है ताकि वो बैठ सके, लेकिन साड़ी वाली महिला बैग हटाने के बजाय उसके साथ बहस करने लगती है. दूसरी महिला जबरदस्ती सीट पर बैठ जाती है, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरु हो जाती है. काफी समझाने के बाद भी साड़ी वाली महिला किसी की भी सुनने को तैयार नहीं है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर pratibha.sharma_09 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इन मैडम जी को देखो मेट्रो में बैग रखने के लिए भी जगह चाहिए.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pratibha Sharma (@pratibha.sharma_09)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).