Viral Video: नासिक में टोल प्लाजा पर दो महिलाओं में हुई जमकर हाथापाई, बाल खिंचती और एक-दूसरे को थप्पड़ लगाती आईं नजर
महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाला वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें टोल प्लाजा पर दो महिलाएं आपस में भिड़ जाती हैं. नासिक के पिंपलगांव टोल प्लाजा पर दो महिलाएं न सिर्फ बुरी तरह से झगड़ा कर रही हैं, बल्कि दोनों एक-दूसरे के बाल खींचते हुए जमकर थप्पड़ों की बरसात करती हुई भी दिखाई दे रही हैं.
Two Women Fight Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर बीच सड़क पर लड़ाई करने वाले लोगों के वीडियो देखने को मिल जाते हैं. पब्लिक प्लेस पर लोगों के सामने किसी न किसी बात को लेकर आपने लड़कियों को लड़ते (Girls Fight) हुए तो देखा ही होगा और अब महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) से एक चौंकाने वाला वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर दो महिलाएं आपस में भिड़ (Two Women Fight) जाती हैं. नासिक के पिंपलगांव टोल प्लाजा पर दो महिलाएं न सिर्फ बुरी तरह से झगड़ा कर रही हैं, बल्कि दोनों एक-दूसरे के बाल खींचते हुए जमकर थप्पड़ों की बरसात करती हुई भी दिखाई दे रही हैं.
बताया जा रहा है कि पहले टोल देने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और फिर देखते ही देखते यह विवाद हाथापाई तक पहुंच गया. महिला यात्री और महिला टोल बूथ कर्मचारी के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि दोनों हाथापाई पर उतर आईं. दोनों ने पूरी ताकत लगाकर एक-दूसरे के बाल खींचें और एक-दूसरे को जमकर थप्पड़ लगाए. हालांकि उस दौरान वहां मौजूद कई लोग बस तमाशा देखते नजर आए. दोनों महिलाओं के बीच इस झड़प का स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

