Noida Viral Video: गर्लफ्रेंड के चक्कर में लड़कों के दो ग्रुपों में मारपीट; नोएडा पुलिस ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई
नोएडा में गर्लफ्रेंड को लेकर लड़कों के दो ग्रुप के बीच मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह मारपीट सेक्टर 49 की एक व्यस्त सड़क पर हुई है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ट्रैफिक के बीच कुछ लड़के एक-दूसरे से हाथापाई कर रहे हैं.
- Read in
- हिंदी
Noida Viral Video: नोएडा में गर्लफ्रेंड को लेकर लड़कों के दो ग्रुप के बीच मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह मारपीट सेक्टर 49 की एक व्यस्त सड़क पर हुई है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ट्रैफिक के बीच कुछ लड़के एक-दूसरे से हाथापाई कर रहे हैं. इस दौरान आपस में गाली-गलौज भी कर रहे हैं और एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं, जबकि दो लड़कियां बीच-बचाव करके झड़प को रोकने की कोशिश करती दिख रही हैं. हालांकि, नोएडा पुलिस ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया है कि यह घटना पिछले महीने जून में हुई थी. इस मारपीट में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था. उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है.
गर्लफ्रेंड के चक्कर में लड़कों के दो ग्रुपों में मारपीट!
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) July 7, 2024
नोएडा में गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़ा
उक्त वीडियो की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी सेक्टर-49 नोएडा को निर्देशित किया गया है।
— DCP_Noida (@DCP_Noida) July 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

