वायरल

पानी में उल्टा होने के बाद सीधा होने की कोशिश कर रहा था कछुआ, मुश्किल घड़ी में दोस्तों ने की मदद (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर दोस्ती की मिसाल पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कछुआ पानी में उल्टा होने के बाद सीधा होने के लिए काफी कोशिश करता है, तभी उसके दोस्त मिलकर उसकी मदद करते हैं.

पानी में उल्टा होने के बाद सीधा होने की कोशिश कर रहा था कछुआ, मुश्किल घड़ी में दोस्तों ने की मदद (Watch Viral Video)
दोस्तों ने की कछुए की मदद (Photo Credits: Twitter)

Turtle Viral Video: कहा जाता है कि जहां रिश्ते और नाते काम नहीं आते हैं, वहां दोस्त साथ देते हैं, इसलिए दोस्ती को भगवान का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा माना जाता है. दोस्ती (Friendship) का रिश्ता सिर्फ इंसानों के बीच नहीं, बल्कि जानवरों के बीच भी देखने को मिलता है. अगर किसी पर कोई मुसीबत आ जाती है तो उस मुसीबत में दोस्त साथ निभाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर दोस्ती की मिसाल पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कछुआ पानी में उल्टा होने के बाद सीधा होने के लिए काफी कोशिश करता है, तभी उसके दोस्त मुश्किल घड़ी में मदद के लिए आगे आते हैं और उसे मिलकर सीधा करते हैं.

इस वीडियो @shouldhaveanima को नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हमें आपका समर्थन मिल गया भाई. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 14.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. दोस्ती का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Turtle Steals Food: मगरमच्छ के सामने रखा खाना कछुए ने चुराया, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).