वीडियो बनाने के लिए शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर शख्स ने खुद को लगाई आग, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स वीडियो बनाने के लिए अपने शरीर पर पहले तो मिट्टी का तेल डालता है, फिर खुद को आग लगा लेता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में लोग वीडियो बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. कई बार पॉपुलर होने के चक्कर में लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आते हैं. कई लोग खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने के चक्कर में खुद को खतरे में डाल देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स वीडियो बनाने के लिए अपने शरीर पर पहले तो मिट्टी का तेल डालता है, फिर खुद को आग लगा लेता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से शख्स मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर देता है और फौरन भागकर वो पानी में छलांग लगा देता है. जिस तरह से शख्स के शरीर में आग लगी, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो गंभीर रूप में जल गया होगा, लेकिन पानी में फौरन कूदने की वजह से उसकी जान बाल-बाल बच गई. इस वीडियो को @ExtremeFaiIs नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 191.2k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Stunt Viral Video: बाइक पर रॉकेट वाला पटाखा लगाकर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, जिसे देख दंग रह जाएंगे आप
देखें वीडियो-
— Extreme Failure (@ExtremeFaiIs) April 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

