वायरल

Viral Video: चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में बैठकर आराम फरमाती दिखी बाघिन, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघिन चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए पानी के भीतर बैठकर आराम फरमाती दिख रही है.

Viral Video: चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में बैठकर आराम फरमाती दिखी बाघिन, देखें वीडियो
पानी में चिल करती बाघिन (Photo Credits: X)

Viral Video: देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी (Scorching Heat) का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिससे इंसान तो इंसान जानवर (Animal) भी बेहाल नजर आ रहे हैं. ऐसे में चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए जानवर भी कोई न कोई तरीका अपना रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बाघिन (Tigress) चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए पानी के भीतर बैठकर आराम फरमाती दिख रही है. बताया जा रहा है कि यह नजारा तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का है. इस वीडियो क आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू (IFS Officer Supriya Sahu) ने शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में अपने शिकार का आनंद लेने के बाद गर्मी की दोपहर में बाघिन जंगल की धारा में ठंडक महसूस कर रही है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने शावकों के साथ मिलकर बाघिन ने किया खूंखार मगरमच्छ का शिकार, रणथंभौर से वायरल हुआ वीडियो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).