चूहों को पकड़ने के लिए शख्स ने लगाया धांसू जुगाड़, उनके बिल में छोड़ा सांप और फिर… देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घर से चूहों की फौज को भगाने के लिए शख्स धांसू जुगाड़ लगाता है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चूहों बिल में सांप छोड़ देता है, जिसे देख चूहे अपनी जान बचाने के लिए बिल से भागने लगते हैं.
Viral Video: घर में अगर चूहे (Rat) घुस जाए तो फिर उनकी पूरी फौज घर में आतंक मचाती है. चूहों को घर से भगाने के लिए लोग कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन चूहों से निजात नहीं मिल पाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें घर से चूहों की फौज को भगाने के लिए शख्स धांसू जुगाड़ लगाता है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चूहों बिल में सांप (Snake) छोड़ देता है. सांप को अपने बिल में देखते ही चूहों के बीच खलबली मच जाती है और एक-एक कर चूहे अपने बिल से भागने लगते हैं. बिल से निकलते चूहे को शख्स बाल्टी में पकड़ता है. इस जुगाड़ को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है, जिसे @weirdterrifying नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 7.5M व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
Smart idea pic.twitter.com/CvvXbYUp9i
— Weird and Terrifying (@weirdterrifying) January 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2023 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

