वायरल

VIDEO: चलती गाड़ी से की गजब की चोरी, वीडियो में चोर की करतूत देखकर पुलिस भी हुई हैरान

चोरी का यह वीडियो हैरान तो करता ही है, साथ ही बेहद मजेदार भी है. इसमें चोरी करने के लिए चोर ने जो तरीका अपनाया, वह देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.

VIDEO: चलती गाड़ी से की गजब की चोरी, वीडियो में चोर की करतूत देखकर पुलिस भी हुई हैरान
(Photo Credit : Instagram)

Amazing Theft Video Viral: आपने सोशल मीडिया पर चोरी और छिनैती के कई सारे वीडियो देखे होंगे. दुनिया में गजब-गजब के चोर हैं, जो चोरी करने के लिए अजीबोगरीब तरीके अपनाते हैं.  सोशल मीडिया पर चलती गाड़ी से चोरी (Theft From Moving Vehicle) का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. चोरों ने चोरी करने का जो तरीका अपनाया है, वह गजब का है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चलती गाड़ी में पीछे कुछ सामान लदा हुआ है और एक शख्स पीछे से ही सामान उतार-उतार कर गाड़ी के पीछे-पीछे चल रहे बाइक वाले को दे रहा है. अब गाड़ी वाला क्या सोच सकता है कि चलती गाड़ी से भी सामान चोरी हो सकता है. हालांकि इस वीडियो में ऐसा ही हुआ है. आपने इतने बेखौफ चोर शायद ही देखे होंगे. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है. वीडियो को swami_7773 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे  अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by abcd (@swami_7773)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).