वायरल

चिड़िया ने जान जोखिम में डालकर अपने बच्चे को खिलाया खाना, Viral Video देख तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे आप

मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाला एक दिलचस्प वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक चिड़िया खुद को जोखिम में डालकर अपने बच्चे को खाना खिलाती है. इस वीडियो में चिड़िया एक टोकरी के नीचे जाती है, जबकि अपने बच्चे को वो बाहर ही खड़ा रखती है, ताकि उसक बच्चा टोकरी में न फंस सके.

चिड़िया ने जान जोखिम में डालकर अपने बच्चे को खिलाया खाना, Viral Video देख तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे आप
चिड़िया ने बच्चे को खिलाया खाना (Photo Credits: Twitter)

हर मां अपने बच्चे की रक्षा के लिए खुद को दांव पर लगाने को तैयार रहती है, फिर चाहे वो किसी इंसान की मां हो या फिर जानवर की. मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाला एक दिलचस्प वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक चिड़िया खुद को जोखिम में डालकर अपने बच्चे को खाना खिलाती है. @Animal_World नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में चिड़िया एक टोकरी के नीचे जाती है, जबकि अपने बच्चे को वो बाहर ही खड़ा रखती है, ताकि उसक बच्चा टोकरी में न फंस सके.

मां चिड़िया टोकरी के नीचे से कुछ चावल अपनी चोंच में लेकर आती है और बच्चे को खिलाकर चावल लेने फिर से टोकरी के नीचे चली जाती है. दरअसल, वीडियो में नजर आ रही टोकरी को पक्षियों को फंसाने के लिए लगाया गया है और टोकरी को एक लकड़ी की मदद से खड़ा किया गया है. पक्षियों को फंसाने के लिए टोकरी के नीचे कुछ चावल डाले गए हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).