VIDEO: जिस ऑटो ड्राइवर के घर डिनर करने गए थे केजरीवाल, वो निकला BJP समर्थक, PM मोदी की रैली में पहुंचा
अहमदाबाद के विक्रम दंतानी ने कहा, "मैं शुरू से ही भाजपा समर्थक हूं. जब से मैंने वोट देना सीखा है तब से मैं बीजेपी से जुड़ा हूं. मैं पहले से ही मोदी सर का फैन हूं."
अहमदाबाद: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में एक ऑटो ड्राइवर के यहां खाना खाया था, जिसके बाद ऑटो ड्राइवर को आप समर्थक बताया गया था, हालांकि इसके उलट ऑटो ड्राइवर खुद को बीजेपी समर्थक बता रहा है. शुक्रवारक को ऑटो चालक विक्रम दंतानी पीएम मोदी के रैली में पहुंचा था.
अहमदाबाद के विक्रम दंतानी ने कहा, "मैं शुरू से ही भाजपा समर्थक हूं. जब से मैंने वोट देना सीखा है तब से मैं बीजेपी से जुड़ा हूं. मैं पहले से ही मोदी सर का फैन हूं. मैंने बस केजरीवाल को रात के खाने पर आमंत्रित किया और उन्होंने स्वीकार कर लिया. मुझे नहीं पता था कि वह डिनर पर आएंगे. मैं किसी भी पार्टी से संबद्ध नहीं हूं. मैं पहले से ही बीजेपी से जुड़ा हुआ हूं. हमारा पूरा समाज बीजेपी के साथ है."
#BreakingNow: गुजरात में केजरीवाल के ड्रामे की खुली पोल...जिस ऑटो ड्राइवर के घर डिनर करने गए थे केजरीवाल, वो निकला बीजेपी समर्थक
'अब कोई घर खाना खाने को बोलेगा, तो मना तो नहीं कर सकते..'
देखिए, ऑटो चालक विक्रम दत्तानी ने और क्या कहा ?#Gujarat #AAP #BJP @nirnaykapoor pic.twitter.com/Q4hqIRZ9gC
— India TV (@indiatvnews) September 30, 2022
रेवड़ीवाल ऑटो यूनियन को पैसे खिला के ड्रामा तो करा लेगा पर पब्लिक का सपोर्ट कहां से लाएगा 😹 pic.twitter.com/mb4vQY4cyW
— Amit Kumar (@AMIT_GUJJU) September 30, 2022
Literally the worst Failed PR ever for any politician 😅 pic.twitter.com/asGGNxxJ3r
— Political Kida (@PoliticalKida) September 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

