वायरल

कुत्ते और घोड़े के बीच लगी तूफानी रेस, एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखे दोनों जानवर (Watch Viral Video)

जब घोड़ा और कुत्ता एक साथ रेस लगाने लगे तो क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया पर घोड़े और कुत्ते के बीच तूफानी रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जानवर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं.

कुत्ते और घोड़े के बीच लगी तूफानी रेस, एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखे दोनों जानवर (Watch Viral Video)
घोड़े और कुत्ते की रेस (Photo Credits: X)

Horse and Dog Race Viral Video: दो विपरित स्वभाव वाले जानवरों के बीच अक्सर दुश्मनी वाले वीडियो तो देखने को मिलते ही रहते हैं, लेकिन जब उनके बीच दोस्ती (Friendship) देखने को मिलती है तो ऐसे वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं. जिस तरह से इंसानों में प्रतियोगिता दिखाई देती है, वैसे ही जानवरों में भी प्रतियोगिता देखने को मिलती है. अगर बात करें घोड़े Horse) की तो वो अपनी तूफानी और तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है, इसलिए घोड़ों को अक्सर रेस में दौड़ाया जाता है, जबकि कुत्ते (Dog) को एक वफादार जानवर माना जाता है, लेकिन जब घोड़ा और कुत्ता एक साथ रेस लगाने लगे तो क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर घोड़े और कुत्ते के बीच तूफानी रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है.

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जर्मन शेफर्ड और होर्स की शानदार रेसिंग... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- एक अप्रत्याशित दोस्ती और भाईचारा, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- दिलचस्प... यह भी पढ़ें: Viral Video: तेजी से भाग रहा था खूंखार मगरमच्छ, तभी पालतू कुत्ते आकर कर दिया अटैक, फिर जो हुआ...

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ घोड़ा नजर आ रहा है, जबकि उसकी दूसरी तरफ जर्मन शेफर्ड कुत्ता... दोनों के बीच देखते ही देखते तूफानी रेस लग जाती है. दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए पूरे जी-जान से दौड़ लगाते हैं और आगे पहुंचने के बाद फिर से पीछे मुड़कर दौड़ लगाते हुए वहां पहुंचते हैं, जहां से उन्होंने रेस की शुरुआत की थी. दोनों की यह जबरदस्त रेस लोगों को काफी पसंद आ रही है और इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).