वायरल

Viral Video: पानी से बाहर आते ही रहस्यमय ढंग से ट्रांसपेरेंट हो गई स्क्विड, उसकी अद्भुत क्षमता देख दंग रह जाएंगे आप

एक समुद्री जीव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी अद्भुत क्षमता को देखकर हर कोई दंग रह गया. वीडियो में एक स्क्विड पानी से निकलते ही रहस्यमय ढंग से ट्रांसपेरेंट हो जाती है और फिर पानी में डालते है वो फिर से अपने काले रंग में आ जाती है. दरअसल, स्क्विड किसी खतरे से खुद को बचाने के लिए ट्रांसपेरेंट हो जाती हैं.

Viral Video: पानी से बाहर आते ही रहस्यमय ढंग से ट्रांसपेरेंट हो गई स्क्विड, उसकी अद्भुत क्षमता देख दंग रह जाएंगे आप
ट्रांसपेरेंट स्क्विड (Photo Credits: Twitter)

Squid Viral Video: पानी में रहने वाले जीवों का जीवन अद्भुत और रहस्यमयी होता है, जिसके बारे में अधिकांश लोग जानने की इच्छा रखते हैं. सोशल मीडिया पर भी आए दिन रहस्यमय समुद्री जीवों (Mysterious Sea Creatures) के वीडियो देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक समुद्री जीव का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसकी अद्भुत क्षमता को देखकर हर कोई दंग रह गया. वीडियो में एक स्क्विड (Squid) पानी से निकलते ही रहस्यमय ढंग से ट्रांसपेरेंट हो जाती है और फिर पानी में डालते ही वो फिर से अपने काले रंग में आ जाती है. दरअसल, स्क्विड किसी खतरे से खुद को बचाने के लिए ट्रांसपेरेंट हो जाती है. Figen नाम के ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 7.6M व्यूज मिल चुके हैं. लोग बार-बार इस वीडियो को देखना पसंद कर रहे हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).