बार-बार अपने फन से वार कर रहा था सांप, गुस्साए खरगोश ने किया कुछ ऐसा कि भागने पर मजबूर हो गए नागराज (Watch Viral Video)
बार-बार सांप के हमले से गुस्से में आकर खरगोश भी उस पर पलटवार करता है, जिससे नागराज घबरा जाते हैं और बचकर भागने पर मजबूर हो जाते हैं.
Snake and Rabbit Fight Viral Video: सांप (Snake) और नेवले (Mongoose) की लड़ाई तो जगजाहिर है, जिसमें अक्सर जीत नेवले की ही होती है और सांप को हार का सामना करना पड़ता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर सांप (Snake) और खरगोश (Rabbit) की लड़ाई का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय सांप अपने फन से बार-बार खरगोश पर हमला करता है. पहले तो खरगोश बचने की कोशिश करता है, लेकिन सांप की इस हरकत से उसे गुस्सा आ जाता है और वो उसे सबक सिखाने की ठान लेता है. गुस्से में आकर खरगोश भी सांप पर पलटवार करता है, जिससे नागराज घबरा जाते हैं और बचकर भागने पर मजबूर हो जाते हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gisellegk8 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस नजारे को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- लगता है आसपास खरगोश के बच्चे भी रहे होंगे, इसलिए वो चाहता होगा कि सांप उसके बच्चों से दूर चला जाए, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- खरगोश तो काफी बहादुर निकला. यह भी पढ़ें: Deer Eating Snake: सांप खाने वाले हिरण का वीडियो वायरल, नेटिजन्स बोले- घोर कलियुग चल रहा!
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

