वायरल

Snake Tooth Lodged in Finger: शख्स की उंगली में फंसा सांप का दांत, दर्द होने पर एक साल बात पता चला (See Pics)

शख्स की उंगली में सांप का दांत फंस गया था, लेकिन उसके इसकी भनक नहीं लगी. जब उसकी उंगलियों में असहनीय दर्द होने लगा तो करीब एक साल बाद उसे पता चला कि उसकी उंगली में सांप का दांत फंसा हुआ था.

Snake Tooth Lodged in Finger: शख्स की उंगली में फंसा सांप का दांत, दर्द होने पर एक साल बात पता चला (See Pics)
शख्स की उंगली में फंसा सांप का दांत (Photo Credits: Twitter)

Snake Tooth Lodged in Finger: एक शख्स ने जब अपनी सूजी हुई उंगली में हो रहे दर्द का कारण पता लगाने की कोशिश की तो सच्चाई जानकर उसके होश ही उड़ गए. दरअसल, शख्स की उंगली (Finger) में सांप का दांत (Snake Tooth) फंस गया था, लेकिन उसे इसकी भनक नहीं लगी. जब उसकी उंगलियों में असहनीय दर्द होने लगा तो करीब एक साल बाद उसे पता चला कि उसकी उंगली में सांप का दांत फंसा हुआ था. कोली एननिस (Collie Ennis) नाम के सर्प विशेषज्ञ ने अपनी सूजी हुई उंगली की तस्वीरों के साथ अपने अनुभव को ट्विटर पर साझा किया. शख्स ने बताया कि सरीसृप का दांत, उसकी त्वचा में घुस गया जो एक दर्दनाक संक्रमण और सूजन का कारण बना, जिसके बाद उसने सांप के दांत को खोज निकाला.

देखें तस्वीरें-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).