टॉकिंग कैक्टस टॉय से बात करता दिखा नन्हा बच्चा, Viral Video देख आप भी कहेंगे- क्यूटनेस ओवरलोडेड
वायरल हो रहे वीडियो में बच्चा फर्श पर बैठा हुआ दिख रहा है और उसके सामने कैक्टस की तरह दिखने वाला खिलौना रखा है. बच्चा लगातार अपने इस टॉय से बात कर रहा है और टॉय बच्चे की कही हुई बात को रिपीट कर रहा है.
Viral Video: छोटे बच्चे अक्सर टॉय (Toy) के साथ खेलते नजर आते हैं. खासकर, टॉकिंग टॉय (Talking Toy) छोटे बच्चों के बीच काफी पॉपुलर है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी बच्चों की अटखेलियों से जुड़े वीडियो देखना लोग काफी पसंद करते हैं. इसी कड़ी में टॉकिंग कैक्टस टॉय (Taking Cactus Toy) से बात करते एक नन्हे से बच्चे (Small Child) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. बच्चा फर्श पर बैठा हुआ दिख रहा है और उसके सामने कैक्टस की तरह दिखने वाला खिलौना रखा है. बच्चा लगातार अपने इस टॉय से बात कर रहा है और टॉय बच्चे की कही हुई बात को रिपीट कर रहा है. टॉकिंग टॉय से बात करते समय बच्चे की क्यूटनेस देखते ही बन रही है, जिसे देखकर लोग यही कह रहे हैं कि क्यूटनेस ओवरलोडेड.
इस वीडियो को वायरल हॉग नाम के ट्विटर आईडी से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बेबी की बात करने वाले कैक्टर के खिलौने के साथ गहन बातचीत है. अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और बच्चे की क्यूटनेस सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रही है. यह भी पढ़ें: स्टैंड ऊपर किए बगैर ही सड़क पर स्कूटी चलाने लगी लड़की, उसके बाद जो हुआ… Viral Video देख हंसी से हो जाएंगे लोटपोट
देखें वीडियो-
Baby has an in depth conversation with a talking cactus toy 🌵🍼😂#ViralHog #Babies #Cute #Funny pic.twitter.com/xmQSP0T8PR
— ViralHog (@ViralHog) January 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

