Shocking! बारिश के चलते ढही सोने की खदान में फंसे मजदूर, हैरतअंगेज अंदाज में निकाला गया बाहर (Watch Video)
सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारी बारिश के चलते ढहे हुए सोने के खदान के भीतर फंसे हुए मजदूरों को हैरतअंगेज अंदाज में जिंदा बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें भारी बारिश के चलते ढहे हुए सोने के खदान (Gold Mine) के भीतर फंसे हुए मजदूरों (Workers) को हैरतअंगेज अंदाज में जिंदा बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. वीडियो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो का बताया जा रहा है, जहां सोने की खदान बारिश के चलते ढह गई और उसमें काम करने वाले मजदूर फंस गए. वीडियो में एक खड़ी ढलान से नीचे गिरते हुए मलबे के बीच से लोगों को जिंदा बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. दरअसल, इस खदान में काम करने वाले लोगों ने ही खदान में फंसे अपने साथी मजदूरों को बाहर निकालने का जिम्मा उठाया और कुदाल के साथ-साथ हाथ से मिट्टी हटाकर मजदूरों को रेस्क्यू करते नजर आए.
इस वीडियो को @PerneInAGyre नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खदान से हैरतअंगेज अंदाज में बाहर निकलते मजदूरों को देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 52k व्यूज मिल चुके हैं. कुछ विशेषज्ञों की मानें तो सुरक्षा प्रक्रियाओं और उचित उपकरणों की कमी कांगो की खदानों में सुरंग ढहने का कारण बन रही हैं.
देखें वीडियो-
Yesterday in DR Congo at around 2pm: artisanal copper miners saving each in Luwowo, in the Muvumboko neighbourhood pic.twitter.com/oCY2qplWKH
— Nicolas Niarchos (@PerneInAGyre) March 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

