Shocking! अफ्रीका में भेड़ को मिली तीन साल जेल की सजा, 45 वर्षीय महिला की हत्या करने का आरोप
साउथ अफ्रीका में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक भेड़ को 45 वर्षीय महिला की पर हमला व हत्या करने के आरोप में तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है. सजा मिलने के बाद आरोपी भेड़ अब तीन साल तक जेल में रहकर अपनी सजा काटेगा.
दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं, जहां अपराध करने के लिए सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी सजा दी जाती है. इस तरह की बातों पर यकीन करना भले ही मुश्किल है, लेकिन एक ऐसा ही मामला साउथ अफ्रीका (South Africa) से सामने आया है, जहां एक भेड़ (Sheep) को 3 साल जेल की सजा सुनाई गई है. अफ्रीका के दक्षिण सूडान (Sudan) से आई एक खबर के अनुसार, एक भेड़ को महिला की हत्या के आरोप में 3 साल जेल की सजा दी गई है. कथित तौर पर जानवर ने महिला पर हमला किया, जिसके चलते 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई.
देखें तस्वीर-
Sheep sentenced to three years in jail for killing old woman in South Sudan 🇸🇸 https://t.co/p3dvFwSSY5 pic.twitter.com/fC6DwJsvNl
— Vengeance Is Mine! (@PromoterBoxing) May 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2022 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

