वायरल

Saudi Wife's Revenge For Husband's Second Marriage: पति की दूसरी शादी से खफा हुई पहली पत्नी, बदला लेने के लिए कर दिया यह कांड

अपने पति की दूसरी शादी से नाराज महिला ने पति को सबक सिखाने के साथ-साथ उससे बदला लेने का फैसला किया. महिला पति की शादी की रात जानबूझकर उसकी गाड़ी ले गई, जिसपर 80,000 डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा.

Saudi Wife's Revenge For Husband's Second Marriage: पति की दूसरी शादी से खफा हुई पहली पत्नी, बदला लेने के लिए कर दिया यह कांड
दूसरी शादी से नाराज होकर महिला ने पति से लिया बदला (Photo Credits: YouTube)

Saudi Wife's Revenge For Husband's Second Marriage: सऊदी अरब (Saudi Arab) की एक महिला अपने पति की दूसरी शादी (Second Marriage) से बेहद खफा हो गई और उसे सबक सिखाने के साथ-साथ उससे बदला लेने का फैसला किया. महिला पति की शादी की रात जानबूझकर उसकी गाड़ी ले गई, जिसपर 80,000 डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा. पति की दूसरी शादी से खफा महिला अपने पति की पिकअप ट्रक (Pickup Truck) को लेकर निकल गई और अपने भाई से जानबूझकर उसे लाल बत्ती के माध्यम से चलाने के लिए कहा, जहां लाइसेंस नंबर कैमरों में कैद होते हैं. वैसे तो यह घटना पुरानी है, जिसका वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. लाल ट्रैफिक लाइट के माध्यम से वाहन चलाते हुए कैमरे में पकड़े जाने और फिर से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कुल जुर्माना लगभग 300,000 सऊदी रियाल यानी 80,000 डॉलर लगाया गया.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).