सेल्फी लेने के दौरान अचानक ढहने लगी चट्टान, कैमरे में कैद हुआ समंदर किनारे का यह खौफनाक मंजर (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग समंदर किनारे सेल्फी लेते हैं, तभी अचानक से चट्टान खिसकने लगती है. यह खौफनाक मंजर कैमरे में किसी ने कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है.
Viral Video: प्रकृति की सुंदरता और खूबसूरत नजारे के बीच हर कोई सेल्फी (Selfie) लेना पसंद करता है, लेकिन जरा सोचिए अगर सेल्फी लेते समय अगर चट्टान दरकने लगे तो फिर क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ लोग समंदर किनारे सेल्फी लेते हैं, तभी अचानक से चट्टान (Rock) खिसकने लगती है. यह खौफनाक मंजर कैमरे में किसी ने कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है.
इस वीडियो को @DorsetCouncilUK ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया था. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 159.4k व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ टूरिस्ट चट्टान के बगल में खड़े होकर फोटो क्लिक करा रहे होते हैं, तभी चट्टान का एक हिस्सा भरभराकर गिरने लगता है. देखते ही देखते पूरी सड़क मलबे में तब्दील हो जाती है.
देखें वीडियो-
Rockfalls and Landslips can happen at anytime. These people had a lucky escape. The South West Coast Path above the cliff at West Bay is currently closed. Thanks to Daniel Knagg for the footage.#Westbay #JurassicCoast pic.twitter.com/38XJjSoBYT
— Dorset Council UK (@DorsetCouncilUK) August 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

