वायरल

RIP Queen Elizabeth II: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से ठीक पहले दिखा अनोखा नजारा, बाल्मोरल और विंडसर कैसल के ऊपर नजर आया इंद्रधनुष

बकिंघम पैलेस के ऊपर एक डबल इंद्रधनुष देखा गया था और उसी समय गुरुवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से कुछ समय पहले बाल्मोरल और विंडसर कैसल के ऊपर आसमान में दो और इंद्रधनुष देखे गए थे.

RIP Queen Elizabeth II: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से ठीक पहले दिखा अनोखा नजारा, बाल्मोरल और विंडसर कैसल के ऊपर नजर आया इंद्रधनुष
क्वीन एलिजाबेथ द्ववितीय के निधन से पहले आसमान में दिखा इंद्रधनुष (Photo Credits: Twitter)

RIP Queen Elizabeth II: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elisabeth II) के निधन के बाद एक तरफ जहां लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी तो वहीं दूसरी तरफ प्रकृति ने ऐसा नजारा दिखाया, जिसे देखने के बाद ऐसा लगा कि खुद प्रकृति ने भी अपने अंदाज में उन्हें विदाई दी है. शाही परिवार द्वारा महामहिम के निधन की घोषणा किए जाने के कुछ समय पहले ही गुरुवार को बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) में एक दोहरा इंद्रधनुष (Rainbow) दिखाई दिया. ठीक उसी समय बाल्मोरल (Balmoral) और विंडसर महल (Windsor castle) के ऊपर दो इंद्रधनुष देखे गए. बाल्मोरल कैसल में चिकित्सीय देखरेख में रखी गई रानी के स्वास्थ्य की चिंता व्यक्त करने वाले शुभचिंतक एकत्र हुए, उन्होंने इंद्रधनुष के नजारे देखे और सोशल मीडिया पर तस्वीरें व वीडियो शेयर किए. लंदन के समयानुसार 8 सितंबर को शाम 6.30 बजे पैलेस ने घोषणा की कि महामहिम का दोपहर में बाल्मोरल में निधन हो गया.

बकिंघम पैलेस के ऊपर दिखा इंद्रधनुष

क्वीन एलिजाबेथ द्ववितिय का निधन

देखें ट्वीट-

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).