Rhino Attack VIDEO: जंगल घूमने आए लोगों पर गैंडों का हमला, भागते समय पलटी जीप, 7 पर्यटक घायल
बंगाल के जलदापारा नेशनल पार्क में जंगल घूमने आए लोगों के वाहनों पर हमला बोल दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. हमले के दौरान जीप बैक कर लोग भागने की कोशिश करते हैं. इसकी दौरान वाहन सड़क किनारे पलट जाता है.
नई दिल्ली: बंगाल के जलदापारा नेशनल पार्क में जंगल घूमने आए लोगों के वाहनों पर हमला बोल दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. हमले के दौरान जीप बैक कर लोग भागने की कोशिश करते हैं. इसकी दौरान वाहन सड़क किनारे पलट जाता है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आगे एक जीप है, फिर बाइक है और अंत में एक और जीप है. बाइक पर सवार शख्स वन विभाग का अधिकारी है. सफारी करने निकली पहली जीप रास्ते में खड़े हो गई है और दूसरी जीप पर सवार पर्यटक दो गैंडों को लड़ते हुए देख रहे है और उनकी तस्वीरें और वीडियो बना रहे है. इस बीच गैंडों की नजर सफारी वाली जीप पर पड़ी और वे जीप की ओर दौड़ने लगे. ऐसे में जीप के ड्राइवर ने गाड़ी को बैक किया तो जीप पलट गई, जिससे उस पर सवार पर्यटक घायल हो गए.
जलदापारा नेशनल पार्क: जंगल घूमने आए लोगों पर गैंडों का हमला, भागते समय पलटी जीप, 7 पर्यटक घायल
VIDEO pic.twitter.com/lC3CzuRyBm
— Shubham Rai (@shubhamrai80) February 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

