Rats on IRCTC Food: आईआरसीटीसी के फूड स्टॉल में खाने पर दौड़ते नजर आए चूहे, वायरल हुआ Video
ट्रेन के खाने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. ऐसे में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप शायद ही आईआरसीटीसी का खाना खरीदना पसंद करें.
ट्रेन के खाने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. ऐसे में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप शायद ही आईआरसीटीसी का खाना खरीदना पसंद करें. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आईआरसीटीसी के स्टॉल में खाने पर चूहे दौड़ते नजर आ रहे हैं. इस मामले में रेलवे ने सख्त एक्शन लेने की बात कही है. वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जिसे किसी पैसेंजर ने बनाया. सौरभ नाम के यूजर ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इस पोस्ट में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे को भी टैग किया गया है. ऑफिशियल रेलवेसेवा हैंडल ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया है. First Bullet Train Terminal Video: लगभग पूरी तरह बनकर तैयार हुआ बुलेट ट्रेन का टर्मिनल, रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो.
Rats on IRCTC food Inspection Duty 🤢
The Reason why i avoid eating food from Railway Station Vendors!!
📍Itarsi Junction, Madhya Pradesh @IRCTCofficial @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia #IndianRailways pic.twitter.com/8y2eXbb9td
— Saurabh • A Railfan 🇮🇳 (@trainwalebhaiya) January 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

