Melanistic Tiger: जंगल में दिखा दुर्लभ काले रंग का मेलानिस्टिक बाघ, ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व से वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक दुर्लभ काले बाघ का वीडियो तेजी से न सिर्फ वायरल हो रहा है, बल्कि इस बार-बार देखा भी जा रहा है. बताया जा रहा है कि ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में मेलानिस्टिक बाघ को देखा गया था
Melanistic Tiger Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दुर्लभ काले बाघ (Rare Black Tiger) का वीडियो तेजी से न सिर्फ वायरल (Viral Video) हो रहा है, बल्कि इस बार-बार देखा भी जा रहा है. इस दुर्लभ बाघ को मेलानिस्टिक बाघ (Melanistic Tiger) के तौर पर जाना जाता है. मेलानिस्टिक का अर्थ है त्वचा या बालों पर गहरे रंग की रंजकता का उच्च स्तर. बताया जा रहा है कि ओडिशा (Odisha) के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व (Similipal Tiger Reserve) में मेलानिस्टिक बाघ को देखा गया था और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी रमेश पांडे ने ट्विटर पर शेयर किया है.
इसके साथ कैप्शन लिखा है- ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में एक मेलानिस्टिक बाघ का खूबसूरत कैमरा ट्रैप वीडियो, एकमात्र स्थान जहां हम आबादी में आनुवांशिक उत्परिवर्न के कारण काले रंग के बाघ देखते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 67.9k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- शेयर और जानकारी के लिए धन्यवाद, पहली बार इसके बारे में सुन रहा हूं, कभी देखने की कोशिश करूंगा. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- अतुल्य... यह भी पढ़ें: Viral Video: जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों से भरी वाहन के करीब जा पहुंचा बाघ, देखकर लोगों की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल
देखें वीडियो-
Beautiful camera trap video of a melanistic tiger in Similipal Tiger Reserve, Odisha, the only place where we see blackish tigers because of genetic mutations in the population. pic.twitter.com/KXqvjX8tvs
— Ramesh Pandey (@rameshpandeyifs) August 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

