Raksha Bandhan Viral Video: भाई-बहन का ऐसा प्यार कहीं देखा है? दिल जीत लेगा उनके अटूट बंधन को बयां करने वाला यह वीडियो
सोशल मीडिया पर भाई-बहन के अटूट रिश्ते का अद्भुत उदाहरण पेश करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ा भाई बारिश से बचाने के लिए अपनी छोटी बहन को गोद में उठाता है और अपने टी-शर्ट के भीतर उसको छुपाकर गाड़ी की तरफ दौड़ता है. इस नजारे को देखकर आप भी कहेंगे कि ऐसा बड़ा भाई भगवान हर बहन को दें.
Raksha Bandhan Viral Video: भाई-बहन (Brother-Sister) के अटूट बंधन का पर्व रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) आज मनाया जा रहा है. भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते को समर्पित इस पर्व के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी मंगल कामना करती हैं. बदले में भाई भी जिंदगी भर अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर भाई-बहन के अटूट रिश्ते का अद्भुत उदाहरण पेश करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बड़ा भाई बारिश से बचाने के लिए अपनी छोटी बहन को गोद में उठाता है और अपने टी-शर्ट के भीतर उसको छुपाकर गाड़ी की तरफ दौड़ता है. अपनी गाड़ी में बैठने के बाद भाई अपनी बहन को टी-शर्ट से बाहर निकलता है और उसके सिर पर हाथ फेरकर प्यार जताता है. बहन भी अपने भाई को देखकर मुस्कुराती है. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि इसे लोग बार-बार देख रहे हैं और यह लोगों के दिलों को जीत रहा है.
देखें वीडियो-
I want a big brother too😊
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) August 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2022 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

