Rajasthan: भगवान विष्णु से हुआ प्यार तो उनसे युवती ने रचा ली शादी, मांग में भर लिया ठाकुर जी के नाम का सिंदूर (Watch Video)
राजस्थान के गोविंदगढ़ के नरसिंहपुरा गांव से एक ऐसी ही अनोखी घटना सामने आई है, जहां पूजा सिंह नाम की एक युवती को भगवान विष्णु से इस कदर प्रेम हो गया है, उसने पूरे रीति-रिवाज के साथ उन्ही से विवाह कर लिया. युवती ने ठाकुर जी के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भर लिया.
Viral Video: भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) के लिए मीरा की भक्ति के बारे में तो अधिकांश लोग जानते हैं. मीराबाई ने कान्हा की भक्ति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था और अंत में उन्हीं की प्रतिमा में समाहित हो गई थीं. भगवान के लिए भक्त की भक्ति की बात तो समझ आती है, लेकिन क्या आज के इस दौर में कोई प्रभु भक्ति में इस कदर लीन हो सकता है कि उन्ही से विवाह रचा ले. दरअसल, राजस्थान (Rajasthan) के गोविंदगढ़ के नरसिंहपुरा गांव से एक ऐसी ही अनोखी घटना सामने आई है, जहां पूजा सिंह नाम की एक युवती को भगवान विष्णु (Lord Vishnu) से इस कदर प्रेम हो गया है, उसने पूरे रीति-रिवाज के साथ उन्ही से विवाह कर लिया. युवती ने ठाकुर जी (Thakur Ji) के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भर लिया और उनकी पत्नी बन गईं. शादी के दौरान हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे सभी रस्म निभाए गए. शादी के बाद पूजा सिंह अपने घर पर ही रहती हैं, लेकिन हर रोज मंदिर जाकर ठाकुर जी की सेवा करती हैं और उन्हें प्रसाद का भोग अर्पित करती हैं.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

