देश

Pune News: मॉल के वॉशरूम में ड्रग्स का इस्तेमाल करती पकड़ी गई दो लड़कियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पुणे-अहमदनगर रोड पर स्थित एक मशहूर मॉल के वॉशरूम में दो लड़कियों को ड्रग्स का इस्तेमाल करते पकड़ा गया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दो लड़कियां वॉशरूम में नशीली दवाओं का सेवन कर रही हैं.

Pune News: मॉल के वॉशरूम में ड्रग्स का इस्तेमाल करती पकड़ी गई दो लड़कियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Photo- X

Pune News: पुणे-अहमदनगर रोड पर स्थित एक मशहूर मॉल के वॉशरूम में दो लड़कियों को ड्रग्स का इस्तेमाल करते पकड़ा गया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दो लड़कियां वॉशरूम में नशीली दवाओं का सेवन कर रही हैं. इसी दौरान एक महिला उन्हें रंगेहाथ पकड़ लेती है. महिला इनका वीडियो बनाती है और बाहर आने के लिए कहती है. हालांकि, यह पहला ऐसा मामला नहीं है. अभी कुछ दिन पहले ही पुणे से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिलाओं द्वारा ड्रग्स का सेवन करते हुए दिखाया गया था, इसमें महिलाएं यह भी बता रही थीं कि ड्रग्स कैसे लेना है. जिस तरह से युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की समस्या बढ़ रही है, जरूरी है कि पुलिस तत्काल कार्रवाई करे. जिससे की सार्वजनिक स्थानों पर नशीली दवाओं के उपयोग को लेकर लोगों में प्रशासन का डर बना रहे.

मॉल के वॉशरूम में ड्रग्स का इस्तेमाल करती पकड़ी गई दो लड़कियां

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).