VIDEO: समुद्र किनारे नजर आए 'भगवान श्री राम', फोटोग्राफर ने तुरंत खींच ली फोटो, वायरल हुई अद्भुत तस्वीर
राम नगरी अयोध्या इन दिनों भक्ति और हर्षोन्माद से सराबोर है. इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने रामभक्तों के दिलों को छू लिया है.
Lord Sri Ram Viral Photo: राम नगरी अयोध्या इन दिनों भक्ति और हर्षोन्माद से सराबोर है. 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रामभक्तों में अपार उत्साह है. हर तरफ राम-नाम का जप हो रहा है और मंदिर के निर्माण का हर पल एक त्योहार की तरह मनाया जा रहा है.
इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने रामभक्तों के दिलों को छू लिया है. एक फोटोग्राफर ने समुद्र के किनारे एक छोटे से बांध और भगवान श्री राम की एक छोटी सी तस्वीर की मदद से ऐसी अद्भुत तस्वीर तैयार की है, जिसे देखकर लगता है मानो प्रभु श्री राम हवा में उड़ते हुए लंकापति रावण पर निशाना लगे रहे हैं.
Wow. Innovative mind. Jai Shri Ram. pic.twitter.com/WZVQNv8Gzs
— Farrago Abdullah Parody (@abdullah_0mar) January 9, 2024
तस्वीर में भगवान राम अपने हाथों में धनुष-बाण लिए हुए हैं. उनके पीछे सूरज का प्रकाश इस तरह पड़ रहा है कि उनकी तस्वीर और भी मनमोहक हो गई है. तस्वीर के नीचे बहता हुआ समुद्र और किनारे का बांध इस दृश्य को और भी प्राकृतिक और आकर्षक बना रहे हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

