वायरल

पाकिस्तानी कपल ने ‘बीड़ी जलइले’ गाने पर डांस करके मचाया तहलका, बार-बार देखा जा रहा है यह Viral Video

एक पाकिस्तानी कपल अपने धमाकेदार डांस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पाकिस्तानी जोड़े को विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ओमकारा के बीड़ी जलइले गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है.

पाकिस्तानी कपल ने ‘बीड़ी जलइले’ गाने पर डांस करके मचाया तहलका, बार-बार देखा जा रहा है यह Viral Video
बड़ी जलइले पर पाकिस्तानी कपल का डांस (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन डांस (Dance) से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. बीते कुछ समय से ‘मेरा दिल ये पुकारे’ गाने से पाकिस्तानी लड़की आयशा इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई थी और अब एक पाकिस्तानी कपल (Pakistani Couple) अपने धमाकेदार डांस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, उसमें पाकिस्तानी जोड़े को विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओमकारा’ के ‘बीड़ी जलइले’ (Beedi Jalaile) गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. पाकिस्तान के एक वेडिंग फोटोग्राफर ने यह वीडियो शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- कितना दमदार प्रदर्शन… डांस फ्लोर पर धमाल मचाते हुए. पूरे जोश के साथ डांस करते इस कपल के वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).