उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर के रेस्तरां में एक वेटर पर तीन लोगों ने इसलिए हमला कर दिया, क्योंकि रेस्तरां में बिरयानी खत्म हो गई थी. ग्रेटर नोएडा पुलिस के मुताबिक जब वेटर ने आरोपियों को बताया कि रेस्तरां में बिरयानी खत्म हो गई है तो वे गुस्सा हो गए. उनका कहना था कि वेटर ने ऑर्डर लेने में देर की जिसकी वजह से बिरयानी खत्म हो गई. इसी बात वह तीनों भड़क गए और हमला कर दिया.

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान मनोज, प्रवेश तथा क्रिश के तौर पर हुई है.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)