VIDEO: कृष्ण जन्माष्टमी पर जबलपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने फोड़ी मटकी, सामने आया दिल को छू लेने वाला वीडियो
एमपी के जबलपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया. इस दौरान 589 कैदियों ने उपवास रखा और भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया. कैदियों ने जेल में ही 'मटकी फोड़' प्रतियोगिता का आयोजन भी किया.
Krishna Janmashtami 2024: एमपी के जबलपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया. इस दौरान 589 कैदियों ने उपवास रखा और भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया. कैदियों ने जेल में ही 'मटकी फोड़' प्रतियोगिता का आयोजन भी किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि बारिश के बावजूद कैदी मटकी फोड़ने के लिए उत्साहित हैं. एक कैदी आंखों में पट्टी बांधे हुए है और एक डंडे से मटकी पर वार कर उसे फोड़ देता है. वहीं अन्य कैदी छाता लिए हुए शोर मचाकर उसका उत्साह वर्धन कर रहे हैं. कैदियों द्वारा मनाए गए इस उत्सव को नेटिज़न्स खूब पसंद कर रहे हैं. उनका कहना है कि जन्माष्टमी उत्सव ने कैदियों के जीवन में नई ऊर्जा और खुशी ला दी.
कृष्ण जन्माष्टमी पर जबलपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने फोड़ी मटकी
#WATCH | MP: 589 Prisoners Of #Jabalpur’s Central Jail Celebrates #KrishnaJanmashtami; Observe Fast, Organise Matki Phod Competion#MadhyaPradesh #MPNews #Janmashtami2024 pic.twitter.com/hp1yFJr5Wa
— Free Press Madhya Pradesh (@FreePressMP) August 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

