वायरल

OMG! चलती ट्रेन की छत पर डांस करते युवकों का वीडियो वायरल, नजारा देख गुस्साए लोग (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक चलती ट्रेन की छत पर न सिर्फ चढ़ जाते हैं, बल्कि अपनी जान जोखिम में डालकर डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

OMG! चलती ट्रेन की छत पर डांस करते युवकों का वीडियो वायरल, नजारा देख गुस्साए लोग (Watch Viral Video)
चलती ट्रेन के ऊपर डांस (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: चलती ट्रेन (Moving Train) से उतरना और चलती ट्रेन में सवार होना, दोनों ही जिंदगी के लिए घातक साबित हो सकते हैं. बावजूद इसके लोग अपनी जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन में सवार होने और चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करते नजर आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो युवक चलती ट्रेन की छत पर न सिर्फ चढ़ जाते हैं, बल्कि अपनी जान जोखिम में डालकर डांस (Dance) करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. बिना किसी डर के चलती ट्रेन के ऊपर डांस करते युवकों को देखकर लोग गुस्सा गए हैं. बताया जा रहा है कि यह नजारा न्यूयॉर्क का है, जिसे इंस्टाग्राम पर pop_o_clock नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by POP O’CLOCK (@pop_o_clock)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).