वायरल

Chocolate Dosa: अब मार्केट में आया चॉकलेट डोसा, अजीबोगरीब डिश को देख भड़के यूजर्स (Watch Viral Video)

आपने अब तक कई तरह से डोसे खाए होंगे, लेकिन क्या आपने चॉकलेट डोसा खाया है? दरअसल, सोशल मीडिया पर अब चॉकलेट डोसा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स का गुस्सा भड़क उठा है.

Chocolate Dosa: अब मार्केट में आया चॉकलेट डोसा, अजीबोगरीब डिश को देख भड़के यूजर्स (Watch Viral Video)
चॉकलेट डोसा (Photo Credits: Instagram)

Chocolate Dosa Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन अजीबोगरीब खाने के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें से कुछ खाने की चीजें लोगों को पसंद आती हैं तो कई विचित्र खाने की चीजों को देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठता है. आपने अब तक कई तरह से डोसे खाए होंगे, लेकिन क्या आपने चॉकलेट डोसा (Chocolate Dosa) खाया है? दरअसल, सोशल मीडिया पर अब चॉकलेट डोसा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स का गुस्सा भड़क उठा है. इस अजीबोगरीब फूड एक्सपेरिमेंट को देख लोगों का माथा चकरा गया है. इस वीडियो में शख्स न सिर्फ चॉकलेट डोसा बनाता है, बल्कि उसके ऊपर किटकैट चॉकलेट भी रख देता है और फिर उसे सर्व करता है.

इस वीडियो को thegreatindianfoodie नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- फूड लाइसेंस कैंसिल करवाओ भाई इसका, जबकि दूसरे ने लिखा है- एक जहर डोसा भी लगा देना भाई इसके बाद... यह भी पढ़ें: Maggi Dosa: शख्स ने बनाया मैगी डोसा, वीडियो देख इंटरनेट पर भड़के लोग

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).