देश

Mumbai Accident: अपनी कार से घायल पक्षी को बचाने के लिए उतरे दो शख्स, पीछे से तेज रफ्तार टैक्सी ने मारी टक्कर (Watch Viral Video)

एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी कार से घायल हुए पक्षी को बचाने के लिए मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर दो शख्स उतरते हैं, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार टैक्सी आती है और दोनों को रौंदते हुए आगे निकल जाती है.

Mumbai Accident: अपनी कार से घायल पक्षी को बचाने के लिए उतरे दो शख्स, पीछे से तेज रफ्तार टैक्सी ने मारी टक्कर (Watch Viral Video)
तेज रफ्तार टैक्सी ने मारी दो लोगों को टक्कर (Photo Credits: Twitter)

Mumbai Accident: कई लोग खुद को जोखिम में डालकर बेजुबान जानवरों या पक्षियों की मदद करते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि किसी की जान बचाने के चक्कर में वो खुद खतरे में पड़ जाते हैं. इसी कड़ी में एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें अपनी कार से घायल हुए पक्षी (Injured Bird) को बचाने के लिए मुंबई (Mumbai) के बांद्रा-वर्ली सी लिंक (Bandra-Worli Sea Link) पर दो शख्स उतरते हैं. बताया जा रहा है कि अमर जरीवाला अपने ड्राइवर श्यामसुंदर कामत के साथ घायल पक्षी की मदद के लिए उतरते हैं, लेकिन तभी पीछे से एक तेज रफ्तार टैक्सी आती है और दोनों को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे निकल जाती है. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पीड़ित के परिवार वाले नहीं चाहते हैं कि टैक्सी चालक पर कोई कार्रवाई हो.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2022 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).