Viral Video: बच्चे को खतरे में देख खूंखार मगरमच्छ ले भीड़ गई हथिनी, मां की ताकत देख वहां से भागने पर मजबूर हुआ शिकारी
वीडियो में नन्हा हाथी तालाब में मस्ती कर रहा होता है, लेकिन पानी के भीतर एक मगरमच्छ मौजूद होता है, जिससे होने वाले खतरे को हथिनी भांप लेती है और वो खूंखार मगरमच्छ से भिड़ जाती है.
Viral Video: मां की ममता अनमोल है, जिसका इस संसार में किसी भी चीज से मोल नहीं लगाया जा सकता है. मां को इस संसार में भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, जो अपने बच्चे के लिए दुनिया की हर ताकत से अकेले लड़ जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हथिनी (Mother Elephant) और उसके बच्चे का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में नन्हा हाथी (Baby Elephant) तालाब में मस्ती कर रहा होता है, लेकिन पानी के भीतर एक मगरमच्छ (Crocodile) मौजूद होता है, जिससे होने वाले खतरे को हथिनी भांप लेती है और वो खूंखार मगरमच्छ से भिड़ जाती है. आखिरकार मां की ताकत के आगे मगरमच्छ को हार मानकर वहां से भागना पड़ जाता है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- हथिनी मां ने अपने तालाब से एक मगरमच्छ को बाहर निकाला. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: स्मार्टनेस दिखाते हुए टेंपो पर चढ़कर खड़े हुए दो हाथी, फिर स्टूल उठाकर जो किया... आप भी देखें
बच्चे के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई हथिनी
Elephant mom kicks a crocodile out of her pool pic.twitter.com/ORlGcMAlKH
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) June 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

