फायर स्टंट के दौरान शख्स की पतलून में लगी आग, लोगों को इप्रेंस करने के चक्कर में हुआ ऐसा हाल (Watch Viral Video)
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स आग के साथ खतरनाक स्टंट करता है, लेकिन लोगों को इंप्रेस करने के चक्कर में ऐसा करना उसे भारी पड़ जाता है. स्टंट के दौरान उसकी पतलून में आग लग जाती है, जिससे उसकी जान पर बन आती है.
Fire Stunt Viral Video: स्टंट (Stunt) करना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि इसके लिए काफी प्रैक्टिस करनी पड़ती है. कई बार लोग स्टंट करने में कामयाब हो जाते हैं, लेकिन कई बार स्टंट करने के चक्कर में लेने के देने पड़ जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स आग के साथ स्टंट करता है, लेकिन लोगों को इंप्रेस करने के चक्कर में ऐसा करना उसे भारी पड़ जाता है. स्टंट के दौरान उसकी पतलून में आग लग जाती है, जिससे उसकी जान पर बन आती है. इंस्टाग्राम पर vikashkushwaha9011 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स जलती मशाल को अपनी पतलून में डालता है, जिससे उसकी पतलून में आग लग जाती है और वो बुरी तरह से बौखला जाता है. आखिर में अपनी पतलून उतारकर वो स्टेज के पीछे भाग जाता है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

