Mangalica Pig: भेड़ की तरह दिखती है सूअरों की यह प्रजाति, जानवर को देख आप भी खा जाएंगे धोखा (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर भेड़ की तरह दिखने वाले सूअरों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहे सूअरों को देख एक पल के लिए ऐसा ही लगता है कि ये भेड़ हैं.
Mangalica Pig: सुअर (Pig) की सामान्य प्रजाति आमतौर पर हर किसी ने देखी है, लेकिन क्या आपने सूअरों की ऐसी प्रजाति देखी है, जो देखने में बिल्कुल भेड़ की तरह नजर आते हैं. जी हां, अगर आपने अब तक ऐसे सूअरों (Pigs) को नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर भेड़ (Sheep) की तरह दिखने वाले सूअरों का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहे सूअरों को देख एक पल के लिए ऐसा ही लगता है कि ये भेड़ हैं, क्योंकि इनका शरीर भी भेड़ों की तरह ऊनी है.
इस वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मंगलिका सुअर (Mangalica Pig) एक हंगेरियन नस्ल का सुअर (Hungarian Breed of Pig) है जिसका ऊनी कोट होता है, जिसके चलते वो भेड़ की तरह दिखता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: सींग है इस प्रजाति के सूअर का काल, खुद की खोपड़ी में छेद कर ले लेते हैं अपनी जान
देखें वीडियो-
Mangalica pig is a Hungarian breed of pig with a wooly coat that makes it look just like a sheep
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) September 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

