कमरे में आराम से सो रहा था शख्स, तभी बंदर ने आकर उस पर कर दिया हमला और फिर जो हुआ... देखें Viral Video
एक बंदर से जुड़ा बहुत ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कमरे में आराम से सो रहे एक शख्स पर आकर बंदर अचानक से हमला कर देता है, उसके बाद जो होता है उसे देखकर आप भी ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियो के अलावा उनसे जुड़े कई रोमांचक और मजेदार वीडियो भी देखने को मिलते हैं. जानवरों से जुड़े फनी वीडियोज देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और दिन मजेदार हो जाता है. यही वजह है कि अधिकांश लोग इस तरह के वीडियो को सोशल मीडिया पर सर्च भी करते रहते हैं. इसी कडी में एक बंदर (Monkey) से जुड़ा बहुत ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कमरे में आराम से सो रहे एक शख्स पर आकर बंदर अचानक से हमला कर देता है, उसके बाद जो होता है उसे देखकर आप भी ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.
इस वीडियो के @NarendraNeer007 नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हंसना मना है... सो रहे शख्स पर बंदर ने कर दिया हमला... यह वीडियो यकीनन आपको भी हंसने और गुदगुदाने पर मजबूर कर देगा. यह तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: सड़क किनारे दुकान से सेब चुराते बंदरों का वीडियो हुआ वायरल, देखकर हो जाएंगे हैरान
देखें वीडियो-
हंसना मना है...
सो रहे शख्स पर बंदर ने कर दिया हमला...#Trending #TrendingNews #viral pic.twitter.com/6SzBUcPEQ6
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) January 13, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स आराम से कमरे में सो रहा होता है, तभी घर की छत से उतरकर एक बंदर कमरे में दाखिल हो जाता है और उस पर हमला करता है. बंदर के हमले से शख्स डरकर उठता है और उसे दूर करने की कोशिश करता है. उसी दौरान शख्स छड़ी लेकर बंदर को डराने की कोशिश करता है, लेकिन बंदर बिना डरे उस पर फिर से हमला करता है. ऐसे में बंदर से डरकर शख्स कमरे से बाहर तेजी से भागने लगता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

