वायरल

कौवे की आवाज की नकल करता दिखा शख्स, देखते ही देखते आसमान में उमड़ा पक्षियों का सैलाब (Watch Viral Video)

एक शख्स का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जो कौओं की आवाज की नकल उतारता हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स कौए की आवाज की नकल कर पक्षियों को बुलाता है और देखते ही देखते कुछ ही देर में आसमान में पक्षियों का सैलाब उमड़ पड़ता है.

कौवे की आवाज की नकल करता दिखा शख्स, देखते ही देखते आसमान में उमड़ा पक्षियों का सैलाब (Watch Viral Video)
कौओं की आवाज निकालता शख्स (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: हमारे देश में सोशल मीडिया (Social Media) के बढ़ते चलने के साथ ही लोगों के बीच छुपे टैलेंट (Talent) को दिखाने का एक शानदार मंच मिल गया है. यही वजह है कि आजकल सोशल मीडिया की मदद से लोग आसानी से दुनिया के कोने-कोने तक अपना टैलेंट पहुंचा हे हैं. इसी कड़ी में एक शख्स का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जो कौओं (Crow) की आवाज की नकल उतारता हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स कौए की आवाज की नकल कर पक्षियों (Birds) को बुलाता है और देखते ही देखते कुछ ही देर में आसमान में पक्षियों का सैलाब उमड़ पड़ता है. इस वीडियो को कावेरी नाम की यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे 24.5k व्यूज मिल चुके हैं. शख्स की इस अद्भुत प्रतिभा को देखकर लोग उससे खासा प्रभावित नजर आ रहे हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).