पौधा लगाने के लिए गड्ढा खोद रहा था शख्स, मदद करने आए पालतू कुत्ते ने कर दिया ऐसा कांड (Watch Video)
सोशल मीडिया पर पालतू कुत्ते का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पौधा लगाने के लिए गड्ढा खोदता है और उसकी मदद करने के लिए पालतू कुत्ता आता है, लेकिन वो ऐसा कांड कर देता है, जिससे मालिक का काम बढ़ जाता है.
Viral Video: पालतू कुत्ते (Pet Dog) को सबसे वफादार जानवर माना जाता है, जो अपने मालिक के घर की न सिर्फ रखवाली करता है, बल्कि अपने मालिक के लिए अपनी जान तक कुर्बान करने को तैयार रहता है. कई बार कुत्ते (Dog) कामों में अपने मालिक की मदद भी करते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर पालतू कुत्ते का एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स पौधा लगाने के लिए गड्ढा खोदता है और उसकी मदद करने के लिए पालतू कुत्ता आता है, लेकिन वो ऐसा कांड कर देता है, जिससे मालिक का काम बढ़ जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मालिक पौधे के लिए गड्ढा खोद रहा है, तभी कुत्ता उसकी मदद करने के लिए तेजी से मिट्टी हटाने लगता है. कुत्ते को ऐसा करते देख मालिक उसे रोकता है. इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: बारिश में भीग रहे बच्चों को बचाने के लिए मदर डॉग ने मांगी शख्स से मदद, Viral Video देख हो जाएंगे भावुक
देखें वीडियो-
I halp..🐕🌱😍 pic.twitter.com/TQd4lgkUDS
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) February 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

