वायरल

Viral Video: सांप को बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालकर कुएं में उतरा शख्स, फिर जो हुआ... देखें वीडियो

वीडियो में एक शख्स अपनी जान को जोखिम में डालकर सांप को बचाने के लिए कुएं में उतरता है. काफी मशक्कत के बाद वो सांप को रेस्क्यू करता है, लेकिन जैसे ही वो सांप को काले रंग के कपड़े के बैग में डालने की कोशिश करता है, नागराज उस पर पलटवार करने की कोशिश करते हैं.

Viral Video: सांप को बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालकर कुएं में उतरा शख्स, फिर जो हुआ... देखें वीडियो
सांप को रेस्क्यू करता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों (Snakes) जुड़े हैरतअंगेज वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का हैरान होना लाजमी है. एक तरफ जहां अधिकांश लोगों को सांपों से डर लगता है तो वहीं कई लोग खुद को जोखिम में डालकर सांपों को रेस्क्यू करते हुए भी नजर आते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. वीडियो में एक शख्स अपनी जान को जोखिम में डालकर सांप (Snake) को बचाने के लिए कुएं में उतरता है. काफी मशक्कत के बाद वो सांप को रेस्क्यू (Snake Rescue) करता है, लेकिन जैसे ही वो सांप को काले रंग के कपड़े के बैग में डालने की कोशिश करता है, नागराज उस पर पलटवार करने की कोशिश करते हैं. सांप बार-बार शख्स की पकड़ से खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन शख्स भी हार नहीं मानता है और आखिरकार उसे बैग में डालकर रेस्क्यू करने में कामयाब होता है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by memes comedy (@ghantaa)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).