वायरल

फुटपाथ पर रहने वाले इस शख्स के शौक हैं नवाबी, सैकड़ों सिगरेट के साथ की ऐसी हरकत, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप

एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फुटपाथ के किनारे गुजारा करने वाले एक शख्स के नवाबी शौक देखने को मिल रहे हैं. शख्स सिगरेट का एक कश लेता है और फिर उसे सड़क पर फेंक देता है और ऐसा वो बार-बार करता है.

फुटपाथ पर रहने वाले इस शख्स के शौक हैं नवाबी, सैकड़ों सिगरेट के साथ की ऐसी हरकत, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
फुटपाथ पर रहने वाले शख्स के नवाबी शौक (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: तंबाकू (Tobacco) और सिगरेट (Cigarette) का सेवन सेहत के लिए घातक हो सकता है. यह आपको कैंसर का मरीज बना सकता है, यह सब जानने के बावजूद लोग तंबाकू और सिगरेट का सेवन करना नहीं छोड़ते हैं. सिगरेट के दामों में बढ़ोत्तरी होने के बावजूद भी इसकी बिक्री में कोई कमी नहीं आई है, लेकिन जिसे इसकी लत लगी वो इसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है. इस बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें फुटपाथ के किनारे गुजारा करने वाले एक शख्स के नवाबी शौक देखने को मिल रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि भीख मांगकर अपना गुजारा करने वाला यह शख्स सिगरेट का एक कश लेता है और फिर उसे सड़क पर फेंक देता है, फिर दूसरी सिगरेट जलाकर एक कश लेता है और उसे भी फेंक देता है. शख्स ऐसा बार-बार करता और सैकड़ों सिगरेट को एक कश लेने के बाद सड़क पर फेंक देता है. उसके पास कई सिगरेट के डब्बे भी नजर आ रहे हैं. शख्स के नवाबी शौक को देख लोगों का दिमाग चकरा रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).