वायरल

समंदर में तैर रही विशालकाय व्हेल पर कूद गया शख्स, उस पर बैठकर मजे से करने लगा राइड (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स व्हेल की पीठ पर छलांग लगा लेता है और फिर उस पर बैठकर सवारी का लुत्फ उठाने लगता है.

समंदर में तैर रही विशालकाय व्हेल पर कूद गया शख्स, उस पर बैठकर मजे से करने लगा राइड (Watch Viral Video)
व्हेल की सवारी करता शख्स (Photo Credits: Twitter)

Man Rides on Whale Viral Video: व्हेल (Whale) और शार्क (Shark) को समुद्र में रहने वाले तमाम जीवों में सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है, क्योंकि एक बार अगर कोई जीव इनके जबड़े में आकर फंस जाए तो उसका बचना लगभग नामुमकिन होता है. ऐसे में भला कोई इंसान व्हेल जैसी विशालकाय मछली के पीठ पर सवार होने के बारे में सोच भी कैसे सकता है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स व्हेल की पीठ पर छलांग लगा लेता है और फिर उस पर बैठकर सवारी का लुत्फ उठाने लगता है.

शख्स व्हेल पर बैठकर न सिर्फ राइड ले रहा है, बल्कि वो उस पर चढ़कर डांस भी कर रहा है. हालांकि यहां हैरत की बात तो यह है कि उसे जरा सा भी डर नहीं लग रहा है कि अगर व्हेल ने पलटवार कर दिया तो उसका क्या होगा. इस वीडियो को @Levandov_1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ऐसा मत करो, ये वाइल्ड लाइफ हैरेसमेंट है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- इससे मैं प्रभावित नहीं हुआ. यह भी पढ़ें: शिकार करने के लिए मछली के पीछे पड़ी थी शार्क, लेकिन बाजी मार गया शिकारी बगुला (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).