वायरल

न्यूयॉर्क शहर में बाढ़ के पानी में राफ्ट पर आराम फरमाते और हुक्के का लुत्फ उठाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

न्यूयॉर्क शहर में इडा तूफान के कारण जगह-जगह बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. इस बीच न्यूयॉर्क शहर में बाढ़ के पानी के बीच राफ्ट पर आराम फरमाते और हुक्के का लुत्फ उठाते शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान हो गए हैं.

न्यूयॉर्क शहर में बाढ़ के पानी में राफ्ट पर आराम फरमाते और हुक्के का लुत्फ उठाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
बाढ़ में राफ्ट पर आराम फरमाता दिखा शख्स (Photo Credits: Twitter)

न्यूयॉर्क शहर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. इडा तूफान के कहर के चलते आई बाढ़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाढ़ के बीच राफ्ट पर आराम फरमाते और हुक्के का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहा है. बाढ़ के बीच आराम फरमाते शख्स का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2021 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).