प्यासी गिलहरी को शख्स ने बोतल से पिलाया पानी, नन्हे जीव की मदद कर पेश की इंसानियत की मिसाल (Watch Viral Video)
नन्ही गिलहरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्यास से तड़पती गिलहरी के पास एक शख्स पहुंचता है और उसे बोतल से पानी पिलाता है. गिलहरी भी पानी पीने के बाद राहत की सांस लेती है.
Squirrel Drinks Water Viral Video: गर्मियों के मौसम में अक्सर पानी न मिलने पर कई पशु-पक्षी प्यास से तड़पकर अपना दम तोड़ देते हैं. हालांकि कई लोग ऐसे समय में मसीहा बनकर इन प्यासे पशु-पक्षियों को पानी पिलाकर उनकी न सिर्फ जान बचाते हैं, बल्कि मानवता का उदाहरण भी पेश करते हैं. इसी कड़ी में नन्ही गिलहरी (Squirrel) का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें प्यास से तड़पती गिलहरी के पास एक शख्स पहुंचता है और उसे बोतल से पानी पिलाता है. गिलहरी भी पानी पीने के बाद राहत की सांस लेती है. ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- प्यासी गिलहरी को बोतल से पानी पिलाने में मदद करने वाले शख्स का दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल... वीडियो में देखा जा सकता है एक गिलहरी प्यास (Thirsty Squirrel) से बेचैन दिख रही है और तभी एक शख्स उसे बोतल से पानी पिलाने की कोशिश करता है. गिलहरी भी शख्स के हाथ पर चढ़कर आराम से बोतल से पानी पीती हुई नजर आ रही है. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
देखें वीडियो-
#WATCH | Heartwarming video of a man helping thirsty squirrel drink water from a bottle goes viral#AnimalVideo #Squirrel #Viral #Animals pic.twitter.com/gVSVTGEMvE
— News18 (@CNNnews18) September 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2022 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

