वायरल

Viral Video: शराब के नशे में टल्ली होकर बिलबोर्ड से लटका शक्स, तेलंगाना से हैरान करने वाला वीडियो वायरल

तेलंगाना से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें शराब के नशे में टल्ली होकर एक शख्स विज्ञापन वाले बिलबोर्ड से लटक गया. वीडियो के वायरल होने के बाद शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

Viral Video: शराब के नशे में टल्ली होकर बिलबोर्ड से लटका शक्स, तेलंगाना से हैरान करने वाला वीडियो वायरल
बिलबोर्ड से लटका शख्स (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: तेलंगाना (Telangana) से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें शराब के नशे में टल्ली होकर एक शख्स (Drunk Man)  विज्ञापन वाले बिलबोर्ड से लटक गया. वीडियो के वायरल होने के बाद शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस को इस नाटकीय घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब बिलबोर्ड से लटक जाने की वजह से सिद्धिपेट इलाके में ट्रैफिक जाम लग गया. पुलिस की मानें तो शख्स शराब के नशे में धुत्त था और सार्वजनिक रुप से हंगामा करने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस की मानें तो घटनास्थल पर पहुंचकर शख्स को नीचे उतारा गया और उसे परिवार के लोगों के साथ घर भेज दिया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से शराब के नशे में धुत्त होकर शख्स बिलबोल्ड से लटका हुआ दिखाई दे रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).